इस अवसर पर सचिव एडवोकेट मानवेंद्र स्वरूप ने कहा कि उत्तराखंड में कोविड-19 कोरोना वायरस की लगातार बढ़ती महामारी से उत्पन्न चुनौती का सामना करने के लिए सहयोग राशि प्रदान की गई है। संस्थान हमेशा किसी भी प्राकृतिक आपदा में यथा संभव आर्थिक सहयोग करता आ रहा है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री संकट राहत कोष में ६ लाख, एवं प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 15 लाख की सहयोग राशि का चेक कानपुर जिला अधिकारी को सौंपा जा चुका है। संस्थान प्रदेश के निर्धन एवं जरूरतमंदों का सहयोग करता रहेगा। मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधित्व मंडल में प्राचार्य डॉक्टर अजय सक्सेना, सदस्य अशोक नारंग, प्रोफेसर आरके मेहता, डॉ के एस रंधावा, मेजर अतुल सिंह, शिक्षक डॉ प्रशांत सिंह आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री ने संस्थान के शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
दयानंद शिक्षा संस्थान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए पांच लाख के चेक